X

उत्तराखंड (बड़ी ख़बर): अब दोनों दिन दीपावली की छुट्टी

उत्तराखंड (बड़ी ख़बर): अब दोनों दिन दीपावली की छुट्टी

उत्तराखंड में 1 नवंबर को भी दिवाली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दिवाली पर दो तिथियों की वजह से संशय की स्थिति बनी हुई है। 31 अक्टूबर को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ था, लेकिन 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार द्वारा एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। बीते दिन ही सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया था, आज जारी हुए आदेश में 31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) और 1 नवम्बर 2024 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।


This post was published on 30/10/2024 9:46 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post