15 नवंबर से गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा होगी शुरू
15 नवंबर से गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा होगी शुरू
गौचर और जोशियाड़ा के लिए अब हेली सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा के शुरू होने से सुविधा मिलने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर से गौचर व जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की पवन हंस के साथ वार्ता अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका किराया भी तय हो जाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गौचर व उत्तरकाशी के जोशियाड़ा के लिए हेली सेवा शुरू करने की घोषणा गत माह की थी। इस सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को कम समय में सफर करने की सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का सीएम ने किया शुभारंभ, सांसद अजय टम्टा हेली सेवा से ही पहुंचे अल्मोड़ा अल्मोड़ा देहरादून हेली सेवा शुरू हो गयी है। सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर हेली सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण…
आदि कैलाश और ओम पर्वत में अब शीतकाल में भी होगा हेली सेवा का संचालन पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शनों के लिए अब शीतकाल में भी हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। रुद्राक्ष एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नवंबर माह में एमआई-17 हेलिकॉप्टर के माध्यम…
ॐ पर्वत व आदि कैलाश की यात्रा के लिए हेली सेवा 15 दिसंबर से शुरू उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत आदि कैलाश और ओम ॐ पर्वत की यात्रा के लिए हेली सेवा 15 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। रुद्राक्ष एविएशन कंपनी ने इस सेवा के लिए…