विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) आयोजित करता है। नेट वर्ष में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित किया जाता है।विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर, आयोग ने 25 जून, 2024 को आयोजित अपनी 581वीं बैठक में यूजीसी-नेट के विषयों की मौजूदा सूची में दिसंबर 2024 से आयुर्वेद जीवविज्ञान को एक अतिरिक्त विषय के रूप में जोड़ने का निर्णय लिया है।आयुर्वेद जीवविज्ञान विषय का पाठ्यक्रम यूजीसी-नेट की वेबसाइट यानी www.ugcnetonline.in पर उपलब्ध है।
अल्मोड़ा-भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी- नेट) धारानौला निवासी जागृति पंत ने उत्तीर्ण की है। परीक्षा परिणाम में जागृति पंत ने समाजशास्त्र विषय से यूजीसी-नेट परीक्षा क्वालीफाई की है।जागृति वर्तमान में बी एच यू से समाजशास्त्र में एम…
Neet के बाद Net परीक्षा में भी गड़बड़, एग्जाम कैंसिल यूजीसी नेट एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय की ओर ये जानकारी दी गई है। एजुकेशन मिनिस्ट्री ने कहा कि 18 जून 2024 को हुई नेट की परीक्षा की पवित्रता के साथ समझौता हुआ है। भारतीय साइबर क्राइम…
UGC NET परीक्षा के मुद्दे पर छात्रों ने शिक्षा मंत्रालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की मांग नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। यूजीसी-नेट परीक्षा में पाई गई विसंगतियों और उसके बाद इसे रद्द किए जाने के खिलाफ स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई…