• 14/05/2026 4:39 PM

    उत्तराखंड रोडवेज को मिलेंगी 200 नई बसें

    ByD S Sijwali

    Nov 23, 2024

    उत्तराखंड रोडवेज को मिलेंगी 200 नई बसें

    देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम को 200 नई बसे मिलने जा रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड रोडवेज को 200 नई बसें मिलने की दिशा में परिवहन निगम के प्रयास तेज हो गए हैं। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हरी झंडी मिल गई है। दरअसल, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने बीएस-4 और डीजल बसों के चलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इससे उत्तराखंड की लगभग 200 बसों की एंट्री दिल्ली के अन्दर बंद हो गई और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थीउत्तराखंड की मुख्य सचिठ राधा रतूड़ी और परिवहन मंत्री के बीच परिवहन निगम के लिए वाहनों की खरीद पर चर्चा हुई थी, इसके बाद परिवहन मंत्री ने सीएम धामी से मुलाकात की, जिसके बाद सीएम ने 200 नई बसें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. गौरतलब है कि परिवहन निगम में बीएस-6 बसें बहुत कम हैं। दूसरी ओर, बीएस-4 प्रकार और पुराने मॉडल की डीजल बसों की संख्या काफी बड़ी है। इससे दिल्ली रूट पर बसों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली 194 बीएस4 रोडवेज बसों के लिए दिल्ली में नो एंट्री का नियम लागू कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद उत्तराखंड रोडवेज की ओर से शनिवार को दो बीएस 4 बसें भेजी गई, इन दोनों बसों का दिल्ली में चालान किया गया। सूचना मिलने पर तुरंत सभी डिपो को बीएस 4 बसें दिल्ली न भेजने के निर्देश दिए गए। अब, उत्तराखंड रोडवेज को 200 नई बसें मिलने की दिशा में परिवहन निगम के प्रयास तेज हो गए हैं। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हरी झंडी मिल गई है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *