X

कार व पिकप की भिंडत, चार युवक घायल

कालाढुंगी मार्ग में घटगढ़ के पास एक पिकप ने नैनीताल की ओर आ रही कार को टक्कर मार दी ।जिससे नैनीताल के चार युवक घायल हो गए। घायलों का बी डी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। घटना की सूचना मल्लीताल कोतवाली में दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 नवम्बर को नैनीताल निवासी प्रबल गंगोला व प्रवीर गंगोला पुत्र मनोज गंगोला अपने दो साथियों अधिराज तड़ागी व आरुष कांडपाल के साथरामनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर कार संख्या यू के04एसी 6500 से नैनीताल की ओर आ रहे थे । घटगढ़ के पास नैनीताल से जा रही पिकप संख्या यू के 04 सी ए 3239 ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पिकप चालक गाली गलौज करते हुए मौकेसे फरार हो गया। इस टक्कर में चारों युवक चोटिल हो गए। जिनका उपचार किया जा रहा है।घटना की सूचना मल्लीताल कोतवाली में दे दी गई है। घायल युवक नैनीताल के प्रतिष्ठित परिवारों से हैं । प्रबल गंगोला व प्रवीर गंगोला की मां कविता गंगोला भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल की अध्यक्ष हैं।


पहाड़ी से टकराई कार युवक की मौत

Oplus_131072

पिथौरागढ़ के पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास एक स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी निगल्टी अपनी बहन को छोड़ने के लिए रस्यूडा जा रहे थे। टिम्टा के पास ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान देवेंद्र गाड़ी के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार के नीचे से निकला। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। गंगोलीहाट के थाना प्रभारी हीरा सिंह डांगी ने बताया कार में सवार मृतका की बहन पुष्पा देवी और चार साल का बेटा वीरा घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। ईएमओ डॉ.अभिषेक पाठक ने बताया दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

This post was published on 28/11/2024 10:40 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........