X

UKPCS ने SI पद पर भर्ती के लिए ज़ारी किया प्रवेश पत्र

यूकेपीएससी द्वारा सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) आज 2 जनवरी, 2025 को विभिन्न सब-इंस्पेक्टर (SI) रिक्तियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट (ukpsc.net.in) के माध्यम से यूकेपीएससी एसआई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 222 पदों को भरना है। उम्मीदवारों को लॉग इन करने और यूकेपीएससी एसआई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।आधिकारिक नोटिस के अनुसार, केवल वे उम्मीदवार जो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) उत्तीर्ण करेंगे, वे यूकेपीएससी एसआई 2024 लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। यूकेपीएससी भर्ती अभियान विभाग में उप-निरीक्षक पदों के लिए 222 रिक्तियों को भरना चाहता है।यूकेपीएससी एसआई 2024 12 जनवरी, 2025 को एक ही सत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाला है। यूकेपीएससी एसआई 2024 लिखित परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 सहित दो पेपर होंगे, जिनमें से प्रत्येक में 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।

This post was published on 03/01/2025 5:07 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year