उत्तराखंड: 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति, एचओपीएफ बने दीपम सेठ
उत्तराखंड: 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति, एचओपीएफ बने दीपम सेठ
उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण पदोन्नति दीपम सेठ की हुई है, जिन्हें पुलिस फोर्स का मुखिया (एचओपीएफ) बनाया गया है।1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को नवंबर में प्रदेश का स्थाई डीजीपी बनाया गया था। अब उन्हें सर्वोच्च वेतनमान के साथ डीजी रैंक के साथ पुलिस का मुखिया बनाया गया है। उनके साथ ही 1995 बैच के ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को भी डीजी रैंक पर पदोन्नत किया गया है।
कौन-कौन बने आईजी: • जन्मेजय खंडूड़ी •सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस •डॉ. सदानंद दाते •सुनील मीणा • योगेंद्र सिंह रावत कौन-कौन बने डीआईजी: • धीरेंद्र गुंज्याल •मुकेश कुमार चयनित वेतनमान: • प्रहलाद मीणा • प्रीति प्रियदर्शिनी •यशवंत सिंह चौहान
देहरादून प्रदेश के 13 वें डीजीपी बने दीपम सेठ,गृह विभाग ने जारी किया आदेश। दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बन गए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया। ज्वाइन करते…
अभिनव कुमार ने गुरुवार को उत्तराखण्ड पुलिस के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। आज दिनांक 30 नवम्बर, 2023 को अभिनव कुमार द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड का पदभार ग्रहण किया गया। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार ने 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार से पदभार…
देवेंद्र पिंचा बने अल्मोड़ा के नए एसएसपी, पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले शासन ने पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेंद्र पिंचा को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया गया है। अजय गणपति कुमार को चंपावत का कप्तान बनाया…