X

हल्द्वानी: किसान नेता को पुलिस ने किया नजरबंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान किसान नेता और किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।उपाध्याय मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं, खासकर आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग के लिए मिलना चाहते थे।उपाध्याय ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी सिर्फ शहर के मुख्यमंत्री नहीं हैं और न ही भाजपा कार्यकर्ताओं के मुख्यमंत्री हैं।जब पुलिस ने उपाध्याय को मुख्यमंत्री से मिलने से रोका, तो उन्होंने ज्ञापन सौंपने की कोशिश की, थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा ने किसान नेता से ज्ञापन लिया। इस घटनाक्रम से साफ होता है कि राज्य में किसानों के मुद्दे अभी भी एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे बने हुए हैं।किसान मंच लगातार किसानों की आवाज उठा रहा हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो सरकार के खिलाफ किसानों का एक बड़ा आंदोलन तैयार होता हैं।

This post was published on 17/01/2025 6:25 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year