अल्मोड़ा जिले के छोटे से गांव मुझोली के रहने वाले पंकज जोशी को गुजरात का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है और यह साबित करता है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। पंकज जोशी के पिता डॉ. हरीश चंद्र जोशी पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। पंकज ने पंत विश्वविद्यालय से बीटेक और आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। वर्ष 1989 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ।उनके माता दया जोशी और परिवार के अन्य सदस्य हल्द्वानी में रहते हैं। उनके बड़े पुत्र शुभांग दिल्ली में अधिवक्ता और छोटे पुत्र शांतनु इंजीनियर हैं। पंकज जोशी का गुजरात का मुख्य सचिव बनना उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है। यह दिखाता है कि उत्तराखंड के युवा भी देश के शीर्ष पदों पर पहुंच सकते हैं। पंकज जोशी एक प्रेरणा स्रोत हैं और उन्होंने साबित किया है कि मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलती है।
कपीना निवासी पंकज का हुआ पीसीएस में चयन,पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने मिठाईयां बांट परिजनों को दी शुभकामनाएं अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर के मोहल्ला कपीना निवासी पंकज जोशी का पीसीएस परीक्षा में चयन हुआ है।उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने साथियों एवं स्थानीय लोगों के साथ पंकज…
Almora में ई.एन.टी. सेवाओं पर संकट, डॉ. सोनाली जोशी का स्थानांतरण जनहित के खिलाफ ENT in Almora Crisis on services, transfer of Dr. Sonali Joshi against public interest अल्मोड़ा जिला अस्पताल में नाक, कान, गला (ई.एन.टी.) विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत डॉ. सोनाली जोशी का अचानक स्थानांतरण पौड़ी कर दिया…
अल्मोड़ा की युवा फिल्म निर्देशक कंचन पंत को डियर लतिका फिल्म के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के रानीधारा निवासी युवा फिल्म लेखक-निर्देशक कंचन पंत को स्पेन के प्रतिष्ठित इमेजिन इंडिया फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है। कंचन पंत को ये अवार्ड उनकी फिल्म ‘डियर…