X

आबकारी विभाग के दारोगा ने खरीदी तस्कर से 120₹ का पव्वा, फिर क्या..; 125 पाउच कच्ची शराब बरामद

शराब तस्कर को पकड़ने के लिए आबकारी विभाग के दारोगा कैलाश जोशी खुद ग्राहक बनकर गौलापार में एक दुकान पर पहुंचे। शराब देने का आग्रह करते ही तस्कर ने उनसे 120 रुपये लिए और उन्हें पव्वा थमा दिया।फिर क्या था दारोगा ने कुछ दूरी पर खड़ी टीम को बुला लिया और तस्कर को 123 पव्वे देसी शराब के संग गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में आबकारी टीम ने धनपुरी के पास 125 पाउच कच्ची शराब बरामद की। तस्कर टीम को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध अलग-अलग जगह पर कार्रवाई की जा रही है। तस्करों को पकड़ने के लिए इस बार टीम ने नई योजना बनाई।

विभाग के दारोगा कैलाश जोशी को गौलापार के पश्चिमी खेड़ा स्थित एक दुकान पर शराब का ग्राहक बनाकर भेजा। दुकान में मौजूद हरीश बृजवासी ने दारोगा को ग्राहक समझकर 120 रुपये में देसी शराब गुलाब मार्का का एक पव्वा दे दिया। इसके बाद आबकारी की टीम मौके पर पहुंच गई।….. 👇🏻

दुकान का शटर खोलकर टीम ने 123 अवैध पव्वे बरामद किए। आरोपित को गिरफ्तार कर ले आई। इसके बाद टीम ने धनपुरी में एक सुनसान जगह पर छापेमारी की। मगर तस्कर टीम के पहुंचने की सूचना पर फरार हो गया। यहां से 125 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया शराब तस्करी के मामले में हरीश बृजवासी समेत एक अज्ञात पर आबकारी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी की गई है। टीम में सिपाही महेश लोहनी, पीआरडी जवान धीरेंद्र कुमार भी शामिल रहे।

This post was published on 07/02/2025 8:03 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year