X

एसएसजे परिसर में विश्व रेडियो दिवस का आयोजन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परिसर में विश्व रेडियो दिवस का आयोजन हुआ। कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो जगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विश्व रेडियो दिवस का आयोजन हुआ। प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा विश्व रेडियो दिवस प्रत्येक 13 फरवरी को मनाया जाने वाला अंतराष्ट्रीय दिवस है। यूनेस्को द्वारा अपने 36वें सम्मेलन के दौरान 2011 में इस दिवस को मनाया जाने का निर्णय लिया। यह लोगों को जागरूकता के लिए मनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान ने बहुत प्रगति की है और रेडियो की विश्वसनीयता आज भी बनी हुई है।
डॉ तेजपाल सिंह ने मैला आँचल में रेडियो को लेकर चर्चाओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि रेडियो हमें प्रेरणा देता है। रेडियो में विभिन्न कार्यक्रमों का प्रसारण होता है। उन्होंने स्नातकोत्तर में अव्वल आने वाले एक विद्यार्थी को अपनी तरफ से एक रेडियो भेंट करने की घोषणा की।
प्रो नीरज तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि पहला रेडियो अल्मोड़ा में आया था तो तब रेडियो आने पर भीड़ जुटती थी। आरंभिक दौर में रेडियो प्रसारण में समय की बाध्यता थी। तब रेडियो ही सूचना प्रसारण का एक माध्यम हुआ करता था। आज के समय में रेडियो की प्रासंगिकता बनी हुई है।
इस अवसर पर संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो एस. के. जोशी, प्रो. नीरज तिवारी (विभागाध्यक्ष, सांख्यिकी), प्रो प्रीति आर्या (विभागाध्यक्ष, हिंदी), डॉ तेजपाल सिंह, डॉ बचन लाल, डॉ धनी आर्या, सहायक वित्त अधिकारी आर एस बिष्ट, डॉ धनी आर्या, डॉ खगेन्द्र खोलिया, डॉ ललित जोशी उपस्थित रहे।

This post was published on 13/02/2025 2:42 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post