बजट सत्र की तैयारी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अधिकारियों के साथ बैठक
बजट सत्र की तैयारी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अधिकारियों के साथ बैठक
राजधानी देहरादून में 18 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र की तैयारी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही तैयारी करें।इस बार पहली बार देहरादून में पेपरलेस बजट सत्र होगा। इसके विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी है। सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इससे माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार 19 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती है।
अल्मोड़ा से उनका विशेष लगाव रहा है और यहां आकार वें अच्छा महसूस कर रही हैं- ऋतू खंडूरी विधानसभा अध्यक्षा उत्तराखंड ऋतु खंडूड़ी आज अल्मोड़ा दौरे पर रही। सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से उनका विशेष…
उत्तराखंड बजट सत्र 13 मार्च से गैरसैंण में शुरू होने जा रहा है और 15 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बजट सत्र की प्रस्तुति से पहले सोमवार (आज) को एक प्रमुख कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कैबिनेट…
उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र आज से देहरादून स्थित विधानसभा में शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने विधानसभा के आसपास 300 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। पत्रकारों से बातचीत में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री डाक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि…