Haldwani: डाक विभाग ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वालों को दिया अंतिम नोटिस
Haldwani: डाक विभाग ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने वालों को दिया अंतिम नोटिस
हल्द्वानी। डाक विभाग में नियुक्त 17 बीपीएम और 26 सहायक शाखा डाकपाल (एबीपीएम) में से अब तक सिर्फ 27 अभ्यर्थियों ने ही ड्यूटी ज्वाइन की है। बाकी 11 अभी तक नहीं पहुंचे हैं। विभाग ने इन्हें अंतिम नोटिस जारी किया है। तय समय पर जवाब नहीं मिला तो इन्हें पद से हटा दिया जाएगा। इसके बाद रिक्त पदों पर भर्ती होगी। हल्द्वानी समेत जिलेभर में कुल 17 शाखा डाकपाल नियुक्त हुए थे। इनमें 12 ने ज्वाइन किया जबकि पांच ने पद अस्वीकार कर दिया। इसी तरह 33 सहायक शाखा डाकपाल में से 26 ने ही ज्वाइन किया, जबकि छह ने ज्वाइनिंग नहीं की। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि विभाग ने 11 नए अभ्यर्थियों को ज्वाइन कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
डाक विभाग में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने वाली युवती की नियुक्ति पर रोक हल्द्वानी में डाक विभाग में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने का एक और मामला सामने आया हैं। पिछले वर्ष हुई ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की भर्ती में लालकुआं की युवती चयनित हुई…
देहरादून प्रदेश के 13 वें डीजीपी बने दीपम सेठ,गृह विभाग ने जारी किया आदेश। दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बन गए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया। ज्वाइन करते…
Haldwani News: 130 पार्षद प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ने भेजा नोटिस हल्द्वानी नगर निगम से चुनाव लड़ रहे 130 पार्षद प्रत्याशियों को निकाय चुनाव के तहत खर्च का ब्योरा नहीं देने पर निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. खर्च का विवरण नहीं देने वाले सभी प्रत्याशी हल्द्वानी…