X

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 100 पायदान की उछाल

देश के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने 100 पायदान की उछाल के साथ क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है ।पंतनगर-: गो.ब. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर ने कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में शैक्षणिक उपलब्धि में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 311वां रैंक प्राप्त था जो कि 300-350 के बीच था। इस वर्ष विश्वविद्यालय ने 100 पायदान की उछाल के साथ क्यूएस वर्ड रैंकिंग में 200-250 के बीच स्थान प्राप्त करने में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।यह उपलब्धि शिक्षण, शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है, राष्ट्र और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।कुलपति ने उत्तराखंड के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ले ज गुरमीत सिंह को उनके सक्षम मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री, गणेश जोशी तथा विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों को उनके निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

This post was published on 15/03/2025 1:58 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year