Almora News: उमेश डोभाल स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे पत्रकार किशन जोशी
अल्मोड़ा से जुडी अच्छी ख़बर सामने आयी है। स्व. पत्रकार उमेश डोभाल के स्मृति में आयोजित होने वाले समारोह का आयोजन 29 और 30 मार्च को उनके गांव पौड़ी के सिरोली में किया जाएगा। इस वर्ष के समारोह में, इलेक्ट्रानिक मीडिया में बेहतर कार्य के लिए अल्मोड़ा से न्यूज 18 के संवाददाता किशन जोशी को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इलेक्ट्रानिक मीडिया क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता और मीडिया के माध्यम से जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रानिक मीडिया पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
This post was published on 18/03/2025 4:53 AM