X

Uttarakhand: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार गिरी खाई में, 1 की मौत, 8 लोग घायल

Uttarakhand: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार गिरी खाई में, 1 की मौत, 8 लोग घायल

पौड़ी जिले के पैठाणी-चौरीखाल मोटर मार्ग पर मलुंड के पास देवखोली के समीप एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक धर्मेंद्र चौधरी उम्र 45 वर्ष निवासी बिजनौर, यूुपी की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए।पैठाणी थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि हादसे में सरिता देवी, सोनाक्षी, सोनिया, आरती, आरूषी, पारू देवी, सुनंदा व अनिकेत घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि उक्त लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।सभी घायलों को श्रीनगर सीएचीसी पैठाणी से श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।

This post was published on 25/04/2025 11:37 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post