X

Almora: बैंक में धनराशि की धोखाधड़ी मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा वांछितों की धड़पकड़ जारी है।वहीं बीते दिनांक 14.04.2025 को चन्द्रशेखर तिवारी, मैनेजर दी नैनीताल बैंक लि0 अल्मोड़ा एलआरसाह रोड अल्मोड़ा ने तहरीर दी कि अभियुक्तगणों द्वारा आपराधिक षड़यन्त्र रचकर धोखाधड़ी से लोन की बैंक लिमिट को बढ़ाकर नैनीताल बैंक से कुल 1,01,67,890 रुपये का ऋण प्राप्त कर बैंक को हानि पहुंचाने सम्बन्धी दी गयी थी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 32/2025 धारा 318(4)/61(2)/316(5) बीएनएस में एफआईआर पंजीकृत की गयी थी।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज दिनांक 17.05.2025 को अभियुक्त राहुल पंत उम्र- 29 वर्ष पुत्र हेम चन्द्र पंत निवासी त्यूनरा निकट गोपालधारा अल्मोड़ा को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी बेस
2-हे0कानि0 कपिल राठी
3-कानि0 हरदीप सिंह

This post was published on 17/05/2025 3:16 PM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........