X

कुल देवी राजराजेश्वरी की निकली कलश शोभा यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग

टिहरी। दिनांक- (28/05/ 2025) बुधवार को ग्राम पंवार गांव हिंडोलाखाल देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में राजराजेश्वरी कुल देवी ग्राम पंचायत पंवार गांव हिंडोलाखाल में मंदिर निर्माण के कार्य पूर्ण होने के पश्चात राजराजेश्वरी कुल देवी की कलश शोभा यात्रा ग्रामीणों द्वारा भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

जिसमें कुलदेवी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और पूजा पाठ के साथ कुलदेवी की मूर्ति स्थापना और हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना के साथ आज से हरियाली डाली जाएगी और माता रानी का चार दिन तक चंडी का पाठ किया जाएगा और माता रानी के मंदिर में भंडारा भी चलेगा और कुल देवी राजराजेश्वरी की सभी गांव वासीयो पर छत्र-छाया हमेशा बनी रहे इस अवसर पर ग्राम प्रधान मात्तवर सिंह पंवार, दयाल सिंह सजवाण, कुंदन सिंह पंवार,बकतवार सिंह पंवार, वीर सिंह पंवार, भगवान सिंह पंवार, दलबीर सिंह सजवाण, मनोज पंवार, वीरेंद्र सिंह सजवाण, युद्धवीर सिंह सजवाण, रघुवीर सिंह सजवाण, मोहन सिंह पंवार, सूरजा देवी पंवार, कमला देवी पंवार, भूमि देवी पंवार, बीना देवी सजवाण आदि कई सैकड़ों ग्राम वासियों ने मंदिर में पूजा पाठ में शामिल रहे। इसलिए राजराजेश्वरी और हनुमान जी की छत्र-छाया सभी ग्राम वासियों पर बनी रहे इसी तरह पूजा पाठ चलती रहेगी। जय माता राजराजेश्वरी। जय देवभूमि उत्तराखंड।

This post was published on 28/05/2025 7:41 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year