X

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दी अपडेट

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाई जा रही त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए गंभीर रूप अपनाया है। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रभारी संयुक्त सचिव कमलेश मेहता नेविज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन-2025 के लिए विभिन्न सोशल मिडिया में निर्वाचन कार्यक्रम प्रसारित हो रहा है। इस संबंध में आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त निर्वाचन कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है न ही आयोग स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव है। इसलिए लोग इन खबरों पर ध्यान ना दें।।

This post was published on 13/06/2025 11:54 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post