X

Uttarakhand वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस कर्मी निलंबित

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,ने अनुशासनहीनता करने पर लीडिंग फायरमैन राजेश कार्की को निलम्बित कर दिया है। चंपावत-: फायर कर्मचारी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने की घटना को गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से एक फायरमैन को निलंबित कर दिया गया है बुधवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लोहाघाट के मोबाईल फोन पर चारधाम ड्यूटी पर गये लिडिंग फायरमैन राजेश कार्की द्वारा गाली-गलौच कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने तात्कालिक प्रभाव से उक्त लीडिंग फायरमैन को निलम्बित कर दिया है।पुलिस अधीक्षक ने जनपद चम्पावत द्वारा स्पष्ट रूप से आदेशित किया है कि सभी कार्मिक अपने व्यवहार और वाणी में सुधार लाएं। पुलिस बल एक अनुशासित बल है अतः किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, लापरवाही ओर अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कोई भी अधिकारी/कर्मचारी यदि अन्य अधिकारी/कर्मचारी/ सहकर्मी के साथ इस तरह से अमर्यादित भाषा का प्रयोग, गाली-गलौच , अभद्रता या किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता करेगा तो संबंधित के विरुद्ध पर तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

This post was published on 19/06/2025 2:31 PM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year