उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में 23 जून को तहसील बड़कोट के अंतर्गत यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आए दो व्यक्तियों के शव रविवार को रेस्क्यू टीम के द्वारा बरामद किए गए हैं। 23 जून को समय लगभग 4ः30 बजे स्थान 9 कैंची के पास पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने से मलवे की चपेट में आने से दो यात्री लापता हो गए थे जिनकी ढूंढ खोज पिछले कई दिनों से चल रही थी रविवार को उक्त दोनों व्यक्तियों के शव दोपहर लगभग 1:30 पर भगेली गाड़ यमुना नदी में मिले है जिनका जानकी चट्टी चौकी में पंचनामा किया गया है डेड बॉडी को CHC नौगांव भेजा जा रहा है ।
जंगलचट्टी के पास बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से दो की मौत केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से 4 श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गये। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से…
रूद्रप्रयाग जिले में तरसाली के पास एक छोटे वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से इसमें सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग 107 पर तरसाली के पास 100 मीटर पहाड़ी का हिस्सा टूटने से सड़क मार्ग ध्वस्त हो गया, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही…
अल्मोड़ा - पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश के कारण जहां जिले में कई मार्ग आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गए हैं। वहीं अनेक स्थानों पर नदी नाले भी उफान पर हैं। अल्मोड़ा…