X

8 दिन में चौथा झटका, यहाँ देर रात 3.3 तीव्रता का भूकंप

हरियाणा के रोहतक में बुधवार देर रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र रोहतक शहर से मात्र 17 किलोमीटर पूर्व में धरती के 10 किमी गहराई में था। खेरी सांपला और खरखौदा जैसे आस-पास के कस्बों के निवासियों ने 2-5 सेकंड तक कंपन महसूस होने की सूचना दी। हरियाणा में बीते कुछ दिनों में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। देर रात कंपन से लोगों की नींद टूट गई और वे डर के मारे अपने घरों से निकल कर खुली जगह में आ गए। किसी भी तरह के नुकसान की कोई नहीं मिली

कुछ ही दिन पहले, 11 जुलाई को हरियाणा के झज्जर जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में भी कंपनी महसूस हुआ था। इससे पहले 10 जुलाई को उसी क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के रिकॉर्ड के मुताबिक गत 10 जुलाई से अब तक रोहतक के 40 किलोमीटर के दायरे में रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता से अधिक के 4 भूकंप भूकंप आ चुके हैं।  झज्जर में 10 जुलाई को सुबह दो मिनट के अंतराल में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था। दूसरे दिन 11 जुलाई को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था

This post was published on 17/07/2025 1:49 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year