X

Uttarakhand weather update: भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “रेड अलर्ट” जारी किया गया है। राज्य में तीन दिन 20 से 22 जुलाई भारी बारिश का अनुमान है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना के संबंध में नारंगी चेतावनी (कार्रवाई के लिए तैयार) जारी की है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने/बहुत तेज़ से बेहद तेज़ बारिश/तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की भी संभावना है।

भारी बारिश के दृष्टिगत आज सोमवार को नैनीताल देहरादून पौड़ी और चम्पावत जिले के टनकपुर व बनबसा के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

This post was published on 21/07/2025 3:01 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........