X

SSJ यूनिवर्सिटी में NCC ने मनाया कारगिल विजय दिवस

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा 24 यूके बालिका वाहिनी एन सी सी की लेफ्टिनेंट (डॉ)ममता पंत के निर्देशन में 26/7/2025 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर परिसर अल्मोड़ा में स्थित शहीद स्मारक एवं शौर्य दीवार में पुष्प अर्पण किए गए।
तथा परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें एन सी सी की कैडेट्स के द्वारा भाग लिया गया ।

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 45 कैडेट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें से प्रथम स्थान पर कैडेट सोनिया, द्वितीय स्थान पर कैडेट पायल तिवारी तथा तृतीय स्थान पर कैडेट प्राची गोस्वामी रहे ।

प्रतियोगिता के पश्चात कैडेट्स को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट (डॉ) ममता पंत ने कहा कि देश की सेवा एवं रक्षा हमारा सबसे बड़ा धर्म है। हमें अपने सैनिकों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए, साथ ही उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश के लिए हमेशा कुछ अच्छा करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर अंडर ऑफिसर बरखा मुस्यूनी, सार्जेंट निधि मेहता, सार्जेंट आकांक्षा पिलख्वाल उपस्थित रहे।

This post was published on 26/07/2025 9:49 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post