X

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ में दोपहर 2 बजे तक इतना प्रतिशत रहा मतदान

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। आज 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान हो रहें हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत द्वितीय चरण में अल्मोड़ा जनपद के 5 ब्लॉक हवालबाग, द्वाराहाट,भिकियासैंण, स्याल्दे, सल्ट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे हैं। दूसरे चरण में पांच ब्लॉक में पंचायत चुनाव के 13 जोन और 49 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही रिजर्व फोर्स को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिसमें जिले के हवालबाग, द्वाराहाट, भिकियासैंण, स्याल्दे और सल्ट में कुल 632 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहें हैं। सुबह 08 बजे से मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों की कतारें लगने लगी है। जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के सभी ब्लॉकों में मतदान आज सुबह 02 बजे तक 43.56 फीसदी मतदान हुआ।

पिथौरागढ़ : जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने विभिन्न मतदान केंद्रों को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले के चार विकास खंडों मूनाकोट, गंगोलीहाट, बेरीनाग व विण में अपरान्ह 12 से 02 बजे तक लगभग मतदान 43 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जिसमें मूनाकोट-43.33, गंगोलीहाट- 40.32, बेरीनाग – 41.65 और विण – 45.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

This post was published on 28/07/2025 10:27 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post