X

हल्द्वानी: कोचिंग संचालक की करंट लगने से मौत

हल्द्वानी। शहर के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कोचिंग संचालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब 45 वर्षीय भुवन चंद्र भट्ट घर के सामने खराब पड़ी पानी की मोटर को सुधारने की कोशिश कर रहे थे। मोटर में अचानक करंट दौड़ जाने से वह उसकी चपेट में आ गए और मोटर से चिपककर बेसुध हो गए।

भुवन चंद्र भट्ट, निवासी बेड़ापोखरा, अपने घर के पास लगे मोटर पंप को ठीक कर रहे थे। पहले प्रयास में पानी नहीं आया, तो उन्होंने दोबारा मोटर चालू करने की कोशिश की। तभी मोटर में करंट आ गया और वह बुरी तरह झुलस गए। शोर सुनकर उनकी दूसरी पत्नी बाहर आई और शोर मचाया।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूखी लकड़ी की सहायता से उन्हें मोटर से अलग किया।बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।भुवन चंद्र भट्ट पेशे से शिक्षक थे और हल्द्वानी के एक कोचिंग संस्थान में कॉमर्स विषय पढ़ाते थे। वह छात्रों के बीच एक समर्पित शिक्षक के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

This post was published on 30/07/2025 3:19 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year