Uttarakhand गणेश विसर्जन के दौरान तेज़ धारा में बहा युवक
Webfastnews
हरिद्वार: गणेश विसर्जन समारोह के दौरान मंगलवार रात हरिद्वार में एक दुखद घटना हो गई। गंगा नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने गया एक युवक संतुलन बिगड़ने के बाद तेज धारा में बह गया और लापता हो गया। इस घटना के बाद से परिवार और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।यह दुखद घटना हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के राजघाट के पास हुई। 38 वर्षीय निखिल गुप्ता गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल थे। विसर्जन के समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा में जा गिरे। पानी की तेज धारा में वह मिनटों में ही ओझल हो गए। निखिल गुप्ता कनखल के संदेश नगर के रहने वाले थे।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर पहुँचे और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से काफी परेशानी आई। बुधवार सुबह होते ही फिर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कनखल थाने के एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि गोताखोर लगातार युवक की खोजबीन कर रहे हैं।गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। बुधवार सुबह 10 बजे हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर 293.45 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि गंगा का खतरे का निशान 294.00 मीटर है। इस बढ़े हुए जलस्तर के कारण गंगा में जाना बेहद जोखिम भरा है।
उत्तराखंड में एक बार फिर सरेआम नेता के सामने पिटाई की ख़बर सामने आई हैं। मामला देहरादून के डाकरा बाजार में कैबिनेट मंत्री के सामने एक युवक की पिटाई का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। डाकरा बाजार में एक युवक की…
Uttarakhand: तैरने के प्रयास में नदी में डूबा बैंककर्मी :: Uttarakhand: Bank employee drowned in the river while trying to swim युवक दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। देर रात सभी दोस्त लक्ष्मणझूला के पास गौ घाट पर घूम रहे थे। इस दौरान प्रदीप गंगा में तैरने लगा, लेकिन…