X

प्राथमिक विद्यालय खत्याड़ी में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खत्याड़ी में राष्ट्रीय हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा यह आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया गया। सामान्यतः हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, लेकिन इस बार 14 सितंबर को रविवार होने के कारण कार्यक्रम को एक दिन पहले आयोजित किया गया.

इस दौरान विद्यार्थियों विभिन्न गतिविधियां कराई गई। जिसमें वाक्य निर्माण, स्वरचित कहानी निर्माण, कहानी, कविता वाचन और सुलेख लिखाया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करना और रचनात्मकता जैसे गुणों का विकास करना था।

इस अवसर पर डी.एल.एड. प्रशिक्षु ममता कंडवाल और हिमानी डंगवाल समेत विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री नवीन चन्द्र जोशी समेत अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

This post was published on 13/09/2025 2:18 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year