X

चमोली: बादल फटा,कई मकान जमींदोज, कई लापता,राहत बचाव कार्य जारी

चमोली जनपद में मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया भारी बारिश का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ है। जनपद के नंदानगर में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हो गया है. यहां पर कुंतरी गांव में कई घर मलबे की चपेट में आ गए हैं,वहीं कुछ लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है. स्थानीय लोग और नंदा नगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है. लेकिन हाल इतने भयावाह है कि वहां पर प्रशासन की टीम को पहुंचने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों से जो बात हुई है वह घरों में फंसे हुए हैं, और कुछ लोग लापता भी बताये जा रहे हैं.हालांकि अभी अंधेरा होने के चलते उन सभी लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जिला प्रशासन की टीम भी मुख्यालय से नंदा नगर के लिए रवाना हो गई है. लगातार बारिश के चलते लोगों को नुकसान बढ़ता ही जा रहा है और जैसे-जैसे प्रशासन की टीम और स्थानीय लोगों से बात होती है तो चीज स्पष्ट होगी कि कितने लोग लापता है और किस तरह से लोगों को नुकसान हुआ है. स्थानीय निवासी नंदन सिंह रावत ने बताया की कुन्तरी गांव में कई घर मालवे में दब गए हैं,और लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से फोन पर बात हुई जो घरों में फंसे हैं. जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नंदानगर के कुंतरी में बादल फटने की घटना की जानकारी मिली है नुकसान और जनहानि की स्थिति अभी स्पष्ट नही हो पाई है.एसडीआरएफ,पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.जेसीबी मसीनो को मौके पर भिजवाया गया है।

This post was published on 18/09/2025 5:40 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year