X

Uttarakhand मानदेय न बढ़ा न समय पर मिला, राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक

Uttarakhand मानदेय न बढ़ा न समय पर मिला, राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक 

देहरादून – डोईवाला। आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक सुशीला खत्री प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथी भट्ट के संचालन में संपन्न हुई । बैठक में जिला अध्यक्ष सुनीता राणा ने भी भाग लिया। आंगनबाड़ी संचालन में हो रही समस्याओं पर चर्चा के साथ ही समय पर मानदेय नहीं दिए जाने, मानदेय वृद्धि न किया जाने पर चर्चा की गई। ब्लॉक उपाध्यक्ष पिंकी भट्ट द्वारा बताया गया कि कई महीनो से नियमित रूप से मानदेय नहीं आ रहा और ना ही यह पता चल पा रहा है कि कौन से माह का मानदेय दिया जा रहा है, साथ ही भवन किराया काफी टाइम से नहीं आ रहा है ,1 वर्ष से ज्यादा हो गया प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है, गेहूं और चावल योजना का ढुलान का बकाया पैसा अभी तक नहीं दिया गया है। ऑनलाइन कार्य करने में रिचार्ज की समस्या, रिचार्ज धनराशि नहीं प्राप्त हो रही,C B का पैसा भी नहीं आ रहा है, फेस कैप्चर में भी बहुत सारी समस्याएं हैं, लाभार्थियों के पास एंड्रॉयड फोन न होने, नेटवर्क नहीं होने से फेस कैप्चर नहीं हो पा रहा।

सीमा देवी ने कहा कि लाभार्थी के पंजीकरण के वक्त ही केवल एक बार फेस कैप्चर होना चाहिए,मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत महालक्ष्मी किट हो,चाहे वह केला चिप्स,या बाल प्लस अंडा , दूध हो वह केन्द्रों तक नहीं पहुंच पाता, उस सामग्री को केन्द्रो तक पहुंचने में भाड़ा लगता है जो कि हमें नहीं दिया जाता। आंगनबाड़ी का समय क्या है सुबह से रात तक रिपोर्ट मांगी जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य के घंटे तय किए जाएं। एक निश्चित समय होना चाहिए क्योंकि उनका भी अपना परिवार है।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक एक कर अपनी बात रखी। सभी बातों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गंभीरता से सुना गया, उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर काम का बोझ अधिक है और मानदेय बहुत कम है, वह भी समय पर नहीं दिया जा रहा, नवरात्रों का समय चल रहा है सभी त्योहार सर पर हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मानसिक तनाव से गुजर रही है, बहनों के परिवारों की स्थिति आर्थिक रूप से दयनीय हो रखी हैं।संगठन लगातार सरकार एवं विभाग से वार्ता करने का प्रयास कर रहा है लेकिन सरकार की हठ धार्मिता से कोई समाधान नहीं निकल रहा है ,सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी कर उपेक्षा पर उतारू है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन सभी समस्याओं को लेकर संगठन का प्रतिनिधिमंडल दिनांक 29 सितंबर 2025 को निदेशालय में वार्ता हेतु जाएगा अगर कोई ठोस निर्णय नहीं निकलता तो प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
बैठक में उपस्थित मंजू कंबोज, सोमवाला, रितु, गीता बिष्ट, पूनम रानी, मनीषा, रेखा रावत, सिमरन पवार, कमलेश, लक्ष्मी ,किरण ,अनीता ,संगीता उनियाल, राजेश्वरी, जसविंदर, आदि उपस्थित रहे।

This post was published on 24/09/2025 1:49 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post