X

Uttarakhand हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित

News uttarakhand

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल का कुल परिणाम 81.38 प्रतिशत और इंटर का 76.27 प्रतिशत रहा। सुधार परीक्षा के बाद दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर का मुख्य परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हुआ था। छात्रों को अधिकतम तीन बार तक सुधार परीक्षा का अवसर दिया जाता है। इसी क्रम में 4 अगस्त से 11 अगस्त तक सुधार परीक्षाएं आयोजित की गईं, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 से 21 सितंबर तक हुआ।

हाईस्कूल का परिणाम

 

सुधार परीक्षा के लिए 6657 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 5944 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

 

इनमें से 4837 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए।

सुधार परीक्षा को जोड़ने के बाद हाईस्कूल का कुल परिणाम अब 95.17 प्रतिशत हो गया है।

 

इस बार परिणाम में 4.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

इंटरमीडिएट का परिणाम

 

इंटर में 9154 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 8778 शामिल हुए।

 

इनमें से 6695 छात्र उत्तीर्ण हुए।

 

सुधार परीक्षा के बाद इंटर का कुल रिजल्ट 89.23 प्रतिशत पहुंच गया है।

 

 

इस बार परिणाम में 6.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल यह आंकड़ा 83.23 प्रतिशत था।

 

 

 

 

 

शुक्रवार को बोर्ड सभागार में परिणाम की घोषणा माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने की। इस अवसर पर बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी और उप सचिव ब्रजमोहन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

This post was published on 04/10/2025 2:58 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year