Uttarakhand राज्य के 1983 राजस्व गांवों को नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किये जाने का निर्णय
News uttarakhand
प्रदेश सरकार ने राज्य के 1983 राजस्व गांवों को नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया है।
माननीय उच्च न्यायालय के आदेश तथा पूर्व मंत्रिमंडलीय निर्णयों के अनुरूप राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उदे्श्य से राज्य सरकार द्वारा आज राज्य के 1983 राजस्व गांवों को अब नियमित पुलिस क्षेत्राधिकार में सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से जनपदों के ग्रामीण एवं सीमांत इलाकों में अब सीधे नियमित पुलिस व्यवस्था लागू हो जायेगी, जिससे अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, और न्याय की उपलब्धता सुदृढ़ होगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से जनता की सुरक्षा एवं विश्वास में वृद्धि होगी, जिससे एक सुरक्षित और स्वच्छ सामाजिक वातावरण बनेगा। साथ ही पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण महिला अपराधों से जुड़ी घटनाओं पर हो त्वरित कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में जोशीमठ आपदा क्षेत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। इसके अलावा प्रदेश में नकल रोकने को लेकर धामी सरकार देश का सबसे सख्त नकल रोधी कानून लाएगी जिसमें की उम्र कैद की सजा और…
पेंशन, क्षेत्रीज आरक्षण सहित कई मांगे रखी अल्मोड़ा (31 मई2023 ) आज नगर से लगभग 35 किलोमीटर दूर नगरखान नामक स्थान में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को राज्य सरकार की विकास योजनाओं में प्राथमिकता दिये…