CJI पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील पर एक्शन, बार काउंसिल ने किया निलंबित
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील पर एक्शन लिया गया है। वकील ने एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की थी।हालांकि समय रहते ही वकील पर काबू पा लिया गया था, अब बार काउंसिल ने राकेश किशोर को प्रैक्टिस से निलंबित कर दिया है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर को प्रैक्टिस से निलंबित कर दिया है. घटना सोमवार को उस समय हुई जब मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ वकीलों द्वारा मामलों के उल्लेख पर सुनवाई कर रही थीबताया जा रहा है कि वकील मंच के पास पहुंचा, अपना जूता निकाला और मुख्य न्यायाधीश पर फेंकने की कोशिश की. इस बीच सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसे अदालत से बाहर ले गए. जब वकील को बाहर ले जाया जा रहा था तो उसने चिल्लाते हुए कहा कि सनातन का अपमान नहीं सहेंगे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से रोबोट वकील को अमेरिकी कोर्ट में बहस के लिए तैयार किया गया था, लेकिन यह खुद कानूनी पचड़े में फंस गया है। दुनिया के इस पहले रोबोट वकील पर बिना लाइसेंस लॉ प्रैक्टिस करने का आरोप लगा है। अब रोबोट पर मुकदमा चलाने की…
वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा के परिवार की बात करें तो…
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र सरकार को कड़ी फटकार, आरोपी दोषी हो तब भी घर नही गिरा सकते बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। सोमवार को शीर्ष न्यायालय ने साफ कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति दोषी साबित हो जाए,…