X

अल्मोड़ा: अंशुल सिंह होंगे जिले के नए डीएम, प्रदेश में आईएएस पीसीएस के बंपर तबदले

News uttarakhand

उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का बंपर तबादले किए गए हैं। अल्मोड़ा के डीएम आलोक पांडे का ट्रांसफर हो गया है। 2018 के आईएएस अंशुल सिंह अल्मोड़ा के नए डीएम होंगे।नैनीताल की जिला अधिकारी वंदना का भी तबादला हो गया है उन्हें कृषि महानिदेशक की मिली नई जिम्मेदारी दी गई है। ललित मोहन रयाल नैनीताल के नए डीएम होंगे।

 

आकांक्षा कौड़े डीएम बागेश्वर बनाई गई हैं जबकि पीसीएस युक्ता मिश्रा को एडीएम अल्मोड़ा बनाया गया है।

कुल 44 अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें 23 आईएएस और 21 पीसीएस अधिकारी हैं।

This post was published on 12/10/2025 11:44 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post