धारानौला बस स्टेशन पर HDFC बैंक का नया ATM शुरू — धनतेरस पर स्थानीय जनता में खुशी की लहर
अल्मोड़ा। धरानौला बस स्टेशन स्थित सिजवाली कॉम्प्लेक्स में आज धनतेरस के शुभ अवसर पर एचडीएफसी बैंक का नया एटीएम शुरू हो गया है। एटीएम का शुभारंभ स्थानीय सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सुनील तिवारी ने प्रथम धन निकासी कर किया।
श्री तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि “इस क्षेत्र में लंबे समय से एटीएम की अत्यंत आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस सुविधा से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।”
इस एटीएम के शुरू होने से न केवल धरानौला क्षेत्र के लोग बल्कि इस मार्ग से जुड़े चितई गोलू मंदिर, जागेश्वर धाम, बागेश्वर धाम और हेलीपैड मार्ग से आने-जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी लाभान्वित होंगे।
स्थानीय लोगों ने एचडीएफसी बैंक की इस पहल पर हर्ष व्यक्त किया और बैंक प्रशासन का आभार जताया। बैंक की ओर से बताया गया कि यह एटीएम 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन ग्राहकों के लिए खुला रहेगा।
This post was published on 18/10/2025 11:42 AM