उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना
देहरादून, 19 अक्टूबर 2025।
उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का विशेष सत्र आगामी 3 और 4 नवम्बर 2025 को आहूत किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा जारी आज्ञा को विधान सभा सचिवालय, उत्तराखण्ड ने आज सार्वजनिक किया है।
राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, विशेष सत्र का आयोजन 3 नवम्बर और 4 नवम्बर को प्रातः 11:00 बजे से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में किया जाएगा।इस विशेष सत्र के दौरान राज्य सरकार कई अहम विधायी और नीतिगत विषयों पर चर्चा करा सकती है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सभी मंत्रियों, सभी विधायकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।विधानसभा सचिवालय की ओर से यह अधिसूचना उप सचिव (लेखा) हेम चन्द्र पन्त द्वारा हस्ताक्षरित कर जारी की गई है।
Uttarakhand विधानसभा सत्र 5 फरवरी को, यूसीसी पर होंगी चर्चा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी से देहरादून में बुलाया जाएगा। उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से शुक्रवार को जारी एक नोट में कहा गया है कि उत्तराखंड ने उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा को दूसरे सत्र के लिए बुलाया है। समान नागरिक…
पुस्तकालय में लगभग 20 हजार से ऊपर पुस्तकों का समावेश राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून में उत्तराखण्ड विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय और नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कहा कि पुस्तकालय से विधायकगणों को संसदीय कार्यों में सहायता मिलने के साथ ही सामाजिक कार्यों में लाभ होगा। गौरतलब है…
अल्मोड़ा 29 नवम्बर - जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड विधानसभा का वर्ष 2022 का तृतीय सत्र दिनॉंक 29 नवम्बर से सभा मंडप, विधानसभा भवन, देहरादून में प्रारम्भ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में अपेक्षित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधानसभा से सम्बन्धित अन्य वांछित कार्यवाही…