X

Nainital श्रद्धालुओं की जान बनी पुलिस की प्राथमिकता — गहरी खाई से 15 लोगों का सफल रेस्क्यू

*नैनीताल पुलिस–एसडीआरएफ की तेज व साहसिक रेस्क्यू कार्यवाही*

 

*श्रद्धालुओं की जान बनी पुलिस की प्राथमिकता — गहरी खाई से 15 लोगों का सफल रेस्क्यू*

 

 *SSP NAINITAL मंजुनाथ टी.सी. देर रात्रि घायलों का हाल जानने पहुंचे अस्पताल*

 

 

    दिनांक *01.11.2025* को समय *22:47 बजे* डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि *आमपड़ाव* के पास एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है।

 

       सूचना पर *चौकी ज्योलीकोट* से *उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा* मय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर *भट्ट भुट्टा मोड़* के पास टेंपो ट्रैवलर संख्या T0825CH5768B लगभग *50 फीट गहरी खाई* में गिरा हुआ पाया गया, जिसमें कई लोग घायल अवस्था में थे।

     क्षेत्राधिकारी श्री अमित कुमार, थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज नयाल एवं एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा घायलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित सड़क पर लाया गया।

    घायलों को चौकी ज्योलीकोट हाईवे पेट्रोल कार 108 एम्बुलेंस की सहायता से

 

* सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी

* चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी

* सेंट्रल हॉस्पिटल, हल्द्वानी

  उपचार हेतु भिजवाया गया।

 

      दौराने उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिट में डॉक्टरों द्वारा *गौरव बंसल (26 वर्ष) निवासी बदरपुर, दिल्ली*

*सोनू कुमार (32 वर्ष)* निवासी बरहेन गांव, को मृत घोषित किया गया।

 

घायलों का विवरण निम्न है-

 

1-अंशिका उम्र 21 वर्ष पुत्री अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

2-सोनिया उम्र 32 वर्ष पत्नी अजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

3-सुशांत उम्र 8 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

4-दिशा उम्र 5 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

5-निकिता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

6-श्वेता उम्र 25 वर्ष पत्नी विजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

7-पूर्वा उम्र 8 माह निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

8-यशी उम्र 2 वर्ष पुत्री अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

9-अजय अग्रवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

10-अनु अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

11-शिल्पी अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

12-हेमंत अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

13-श्रुति अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी हेमंत अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

14-वंश अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

15-विजय अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

 

SSP नैनीताल पहुंचे अस्पताल, जाना घायलों का हाल-चाल

     घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. देर रात अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना। एसएसपी ने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली एवं घायलों व परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

 

 

This post was published on 02/11/2025 8:47 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........