X

दूरस्थ गांवों में लग रही है अल्मोड़ा पुलिस की जागरूकता चौपाल

दूरस्थ गांवों में लग रही है अल्मोड़ा पुलिस की जागरूकता चौपाल

 

थाना लमगड़ा बीट जवानों ने महिला सुरक्षा, नये कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियां पहुंचायी ग्रामीणों तक

 

         देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।         

 

  *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी* के पर्यवेक्षण में *श्री प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष लमगड़ा* के नेतृत्व में बीट जवानों द्वारा गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर साइबर, नशे के दुष्परिणाम व सत्यापन को प्राथमिकता में रखकर ग्रामीण जनों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिस क्रम में आज दिनांक 02.01.2026 को बीट पुलिसकर्मी द्वारा लमगड़ा क्षेत्र के दो अलग~अलग गावों ठाट और डामर गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों, यातायात नियम,डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम से बचाव,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव को बताते हुए आस पास नशे तस्करी के बारे में पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। साथ ही ग्रामीणों को जंगली जानवर के बड़ते आतंक से सावधान रहने जंगल क्षेत्र में अकेले ना जाने व अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखने हेतु बतायाp गया।

This post was published on 02/01/2026 11:31 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........