X

मुखानी क्षेत्र के पीपल पोखरा में एक महिला पर गुलदार का हमला

मुखानी क्षेत्र के पीपल पोखरा में एक महिला पर गुलदार का हमला,

आज दिनांक 12-02-2026 को प्रातः करीब 11.00 बजे मुखानी क्षेत्र के लामाचौड़ स्थित पीपल पोखरा में एक गुलदार द्वारा जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने गई महिला गंगा देवी पत्नी श्री प्रेम गोस्वामी निवासी ग्राम पीपलपोखरा पर हमला किया गया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम तथा स्थानीय ग्रामीण मौके पर रवाना हुए।

डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम सर्च अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में टीमों द्वारा उक्त महिला का शव बरामद किया गया।

एसएसपी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी मोर्चरी में पहुंचकर मृतका के परिजनों को सांत्वना दी गई और हर संभव पुलिस सहायता का आश्वासन दिया गया है। साथ ही वन विभाग से समन्वय स्थापित कर पिंजरा लगाने की बात कही गई।

कांबिंग के दौरान सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, नरेंद्र कुमार प्रभारी चौकी लामाचौड़, कांस्टेबल अनूप तिवारी, थाना मुखानी पुलिस टीम ओर वन विभाग की टीम मौजूद रहीं।

This post was published on 12/02/2026 3:28 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year