X

स्प्रिंग डेल्स के स्कूली बच्चों को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

 

फायर स्टेशन अल्मोड़ा ने स्प्रिंग डेल्स के स्कूली बच्चों को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

बच्चों ने जानी आग बुझाने के आसान तरीके

दिनांक 20.02.2026 को  चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम द्वारा स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
▶️ आग लगने के सामान्य कारणों एवं उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
▶️ प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (फायर एक्सटिंग्विशर आदि) के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया।
▶️ घरों में उपयोग होने वाले LPG गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सावधानीपूर्ण उपायों एवं विभिन्न विधियों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सतर्कता एवं समझदारी से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

This post was published on 21/02/2026 9:11 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post