X

बसौली के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन लोगों की मौत

बसौली के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में तीन लोगों की मौत

अल्मोड़ा। बागेश्वर से अल्मोड़ा की ओर आ रहा एक वाहन आज बसौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन दिल्ली नंबर का बताया जा रहा है।

हादसा कैसे हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, हालांकि प्रारंभिक आशंका वाहन के अनियंत्रित होकर खाई की ओर जाने की जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में हादसे के बाद शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

This post was published on 26/02/2026 12:56 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post