कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
बागेश्वर : राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के सभी 42 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रियंका कोरंगा ने बालिका श्रेणी में उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। गौरव सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर 14वीं रैंक व प्रदेश में चौथी रैंक पाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों ने अनुशासन तथ समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की है। प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा ने कहा पिछले वर्ष विद्यालय के 41 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। शिक्षक सुबह-शाम अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर तैयारी करवाते हैं।
उत्तराखंड। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 37 कैडेटों ने यूपीएससी एनडीए UPSC NDA लिखित परीक्षा 2023 उत्तीर्ण की है। ये भारत के सभी 33 सैनिक स्कूलों में सबसे अधिक संख्या है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल ने गुरुवार को बताया कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल अपनी स्थापना के…
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा तिथि में बदलाव, ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी तक होंगे स्वीकार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा सातवीं और नौवीं के लिए प्रवेश परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। आमतौर पर यह परीक्षा जनवरी…
शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। यहाँ के दो बच्चों अक्षत और प्रेरणा निगम ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नीट की परीक्षा में अक्षत ने 631अंक और प्रेरणा निगम ने 530 अंक हासिल किये है। वहीं हर्ष ने जेईई की परीक्षा…