X

Almora दुगालखोला में शिवकृपा इंटरप्राइजेज सोलर हाउस का शुभारंभ

Screenshot

अल्मोड़ा के दुगालखोला में शिवकृपा इंटरप्राइजेज सोलर हाउस का शुभारंभ हो गया है। रविवार को शोरूम और आउटलेट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल, मेयर अजय वर्मा ने रिबन काटकर किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सौर्य योजना के माध्यम से आमजन को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिवकृपा इंटरप्राइजेज सोलर हाउस गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करते हुए क्षेत्र के लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर आउटलेट के स्वामी विनोद भट्ट ने बताया कि घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर लोग बिजली के बिल में काफी कमी ला सकते हैं।

साथ ही अपनी आमदनी भी बढ़ा सकते हैं। बताया सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का भी लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट लगाने के लिए उपभोक्ता 8477061071 नंबर संपर्क कर बुकिंग कर सकते है। यहां उद्घाटन में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, राजेंद्र बिष्ट, व्यापार मंडल नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, उत्तराखंड प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, पवन नगरकोटी, दीपक भट्ट, अखिलेश भट्ट, भरत मेहरा हिमांशु नैनवाल, राहुल दानु, ललित बिष्ट समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

This post was published on 22/03/2026 1:35 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post