अल्मोड़ा, 24 मार्च 2026
जन-जन की सरकार: चौरा खेल मैदान में आयोजित हुए जनसेवा शिविर एवं ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम।
आज न्याय पंचायत पतली बगड़ के अंतर्गत चौरा खेल मैदान में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा” कार्यक्रम के साथ-साथ “जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाकोट ग्राम प्रधान सोनिया देवी द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी महेश नयाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हवालबाग प्रमुख हिमानी कुंड ने सहभागिता की।
आयोजित जनसेवा शिविर में कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 59 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा कुल 172 प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिससे आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह दरियाल, तहसीलदार नेहा धपोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा तत्परता दिखाई गई।
This post was published on 24/03/2026 2:18 PM