• Sun. Mar 29th, 2026

    बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 3 मकान मालिकों को 30 हज़ार का चालान

    बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 03 मकान मालिकों का कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने ₹30,000 का किया चालान

    देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

    जिस क्रम में आज दिनांक 10.07.2028 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा चौकी धारानौला क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाया गया।

    चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 03 मकान मालिक के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹30,000 रुपये का कोर्ट का चालान किया गया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *