328 लोगों को मिला उनका फेवरेट गैजेट वापस, नैनीताल पुलिस ने 43 लाख के खोए हुए मोबाइल किये बरामद

नैनीताल पुलिस ने 43 लाख के खोए हुए मोबाइल बरामद कर लौटाई 328 लोगों की मुस्कान, पुलिस ने वर्ष 2016 से अब तक 6.21 करोड़ की कीमत के मोबाइल बरामद किए हैं।

पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुमशुदगी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया था।

पिछले सात सालों में 6 करोड़ से अधिक कीमत के फ़ोन रिकवर किये

मोबाइल एप्प नैनीताल को डॉ जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व हरबंस सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एंव नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी साईबर सैल निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में आरक्षी 315 ना0पु0 किशन सिंह कुँवर, आरक्षी 568 ना0पु0 नरेश मेहरा,आरक्षी 781 ना0पु0 बलवन्त सिंह बिष्ट ,महिला आरक्षी 824 ना0पु0 पूजा चौधरी ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर इस साल जनवरी से अब तक की आई0एम0ई0आई0 नम्बरों को प्रभारी, एस0ओ0जी0 राजवीर नेगी के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त 328 मोबाइलो की आईएमईआई का प्रचलन में आधार पर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली , राजस्थान व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 328 मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा रिकवर किये गये । विभिन्न कम्पनियों के निम्नांकित मोबाइल फोन उनकी अनुमानित कीमत 43,31,000 रुपया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 में मोबाइल एप्प के गठन से अब तक कुल 5,262 मोबाइल फोन रिकवर किये गये जिनकी अनुमानित कीमत 62,192,000 Rs. (6.21 करोड़) है ।

वर्ष 2022 में कुल 1500 मोबाइल फोन मूल्य 2.5 करोड़ रुपए। एसएसपी नैनीताल द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

बता दें कि रिकवर मोबाइल फोन में सैमसंग- 25 ,रियलमी-39, रैडमी-36, नोकिया-02, ओप्पो-62, वीवो-49, टैक्नो-11 इनफीनिक्स-03, नारजो-12, वन प्लस-03,पोको-08, आईक्यू-01,मोटोरोला-01, माइक्रोमैक्स-01, आईटेल-01, जियो-01,अन्य-73 जिनका कुल योग-328 जिसकी कीमत 43,3,000 रुपए है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

15 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago