X

उत्तराखंड: दो भाइयों को निगल गयी कार दुर्घटना , शादी वाले घर में पसरा मातम

उत्तराखंड में एक परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया जब एक साथ दो भाइयों की मौत की खबर सामने आई। आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि दादा व पोती घायल हैं। टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती पट्टी दोगी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायलों और मृतकों की पहचान हो गई है। जानकारी अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले विकास और अमित दोनों सगे भाई हैं। अमित का एक मई को विवाह था। खरीददारी के सिलसिले में दोनों भाई गांव से ऋषिकेश बाजार जा रहे थे।

दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। थाना मुनिकीरेती को सोमवार की सुबह आज करीब 8:30 बजे सूचना मिली की थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत बदरीनाथ हाईवे पर गूलर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक कार 200 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई है। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतर कर टीम ने चारों का रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि विकास सिंह (37 वर्ष) की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके छोटे भाई गंभीर रूप से घायल अमित चौहान (30 वर्ष) पुत्र सूरत सिंह चौहान निवासी ग्राम मुंडाला, पट्टी दोगे मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल की उपचार के दौरान मृत्यु हुई । मीनाक्षी पुत्री धनवीर, गिरधारी सिंह पुत्र नानक (पोती व दादा) घायल हो गए। मुनि की रेती में तैनात एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें 108 की मदद से इलाज के लिए एम्स भेजा गया है।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले विकास और अमित दोनों सगे भाई हैं। अमित का एक मई को विवाह था। शादी की खरीददारी के लिए दोनों भाई गांव से ऋषिकेश बाजार जा रहे थे इसी बीच रास्ते में दादा और पोती ने उनसे लिफ्ट मांग ली। इस घटना से घर मे मातम पसरा हुआ है।

This post was published on 24/04/2023 2:06 PM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post