• Wed. Mar 18th, 2026

    SSJ यूनिवर्सिटी में रजत जयंती समारोह को लेकर परिसर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

    SSJ यूनिवर्सिटी में रजत जयंती समारोह को लेकर परिसर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में उत्तराखण्ड राज्य के रजत जयंती समारोह में एकल गायन, संगीत वाद्ययंत्र, एकल नृत्य और समूह नृत्य को लेकर परिसर स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। 

    रजत जयंती को लेकर विश्वविद्यालय में चार अलग-अलग तिथियों में परिसर स्तरीय/ महाविद्यालय स्तरीय/ अंतर विश्वविद्यालयी स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिस क्रम में आज परिसर स्तरीय प्रतियोगिता एकल गायन (उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीत), संगीत वाद्ययंत्र प्रतियोगिता, एकल/सामुहिक नृत्य (पारंपरिक/शास्त्रीय/फ्यूज़न) प्रतियोगिता आयोजित हुई। 

     

    प्रतियोगिता में विभिन्न कलाकारों/विद्यार्थियों ने गायन, एकल गायन, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

     

    रजत जयंती समारोह को लेकर 

    विश्वविद्यालय में 1 नवंबर को अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता होगी और फिर विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रतियोगिता दिनांक: 3-4 नवंबर को होगी।  

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने रजत जयंती समारोह के आयोजन को लेकर नोडल अधिकारियों/संयोजकों की बैठक लेकर निर्देशित किया।

    कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां की।

    इस अवसर पर संयोजक डॉ सबीहा नाज, सह संयोजक डॉ प्रियंका पांडेय, प्रो संजीव आर्या, इं. रवींद्र नाथ पाठक,डॉक्टर प्रज्ञा वर्मा,डॉक्टर कुसुमलता आर्या, डॉक्टर गोकुल देवपा, सह नोडल अधिकारी श्री लियाकत अली, डॉक्टर ज्योति किरण, डॉ सुनीता कश्यप डॉक्टर सरिता पालनी, नंदन जरौत, पूरन कनवाल सहित परिसर के प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने सहयोग दिया।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *