Categories: टिहरी

एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की हुई मीटिंग, सरकार के खाली कोरे आश्वासन पर जताई नाराजगी

आज दिनांक 5.11.2025 को एक आपातकालीन मीटिंग एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की भिलंगना ब्लॉक के घनसाली के गैस गोदाम में संपन्न हुई। एस एस बी गुरिल्ला संगठन के टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि सरकार एस एस बी गुरिल्लाओ की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 20 दिसंबर 2023 को 18 सचिवों के साथ जो गुरिल्ला हित में मीटिंग बुलाई थी उस पर अभी तक 2 वर्ष बीतने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि केंद्र सरकार ने 2016 में राज्यों को लेटर भेज दिया था।गुरिल्लाओं को राज्यों में रखने के लिए लेकिन राज्य सरकार अभी तक सोई है। 20 साल गुरिल्लों के आंदोलन को हो चुके हैं। सरकार खाली कोरे आश्वासन देती है। धरातल पर काम शून्य है। ऐसे में संपूर्ण उत्तराखंड के एसएसबी गोरिला बहुत ही आक्रोशित हैं जिन्होंने 20 सालों का इंतजार किया एक देशभक्त ईमानदारी के साथ अपना हक सरकार से मांग रहे हैं। टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है। अगर धामी सरकार तुरंत गुरिल्लाओं को नौकरी, पेंशन, आश्रितों को हित लाभ नहीं देती है तो जगह-जगह चक्का जाम और सी एम आवास कूच, सचिवालय कूच, विधानसभा कूच आदि किया जाएगा। अगर कोई घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी धामी सरकार एवं उत्तराखंड सरकार की होगी। इस मीटिंग में कई सैकड़ों गुरिल्ला उपस्थित थे। जैसे कि घनसाली ब्लॉक के एस एस बी गुरिल्ला संगठन के ब्लाक महासचिव जगदीश प्रसाद सेमवाल, मोर सिंह झिरवाण, प्रेम सिंह कलोडा, सत्येंद्र सिंह भण्डारी, सूरत सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, दिलवर चंद्र रमोला, अरविंद रावत, कुसुम सेमवाल, अनीता देवी, कविता देवी, गीता देवी, राधा देवी आदि उपस्थित थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago