X

200 रुपये के विवाद में मजदूर ने साथी राजमिस्त्री की गला दबाकर की हत्या

मामूली 200 रुपये के विवाद में एक मजदूर ने अपने साथी राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, बीते 14 अक्टूबर की सुबह उत्तरी हरिद्वार में शांतिकुंज के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में एक राजमिस्त्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान रामनिवास (निवासी पुंवाया, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें खुलासा हुआ कि रामनिवास की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर काम करने वाले ठेकेदार और मजदूरों से पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि 13 अक्टूबर की रात रामनिवास का साथी मजदूर सतेंद्र (निवासी गांव खटकी, परीक्षितगढ़, मेरठ) के साथ 200 रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था।झगड़े के बाद से ही सतेंद्र मौके से फरार है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपित सतेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है और दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

This post was published on 05/11/2025 11:14 AM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post